आमिर के सॉलिड वर्कआउट वाले वीडियो पर उनकी बेटी ने किया कमेंट, धूम 3 मेकिंग के समय का है वीडियो

मुंबई, अगस्त 03। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी हर फिल्म में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बहुत सुर्खियों में रहते हैं। आमिर की धूम 3, और पीके में बॉडी और फिल्म दंगल में उनके शरीर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी जल्दी अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर लेते हैं। अब हर किसी के दिमाग में ये सवाल जरूर आएगा कि आखिर ऐसा कैसे हो जाता है तो आपको बता दें कि इसके पीछे आमिर का हार्ड वर्कआउट है। आमिर खान अपनी फिल्म के लिए सभी चीजें एकदम परफेक्ट रखते हैं।

आमिर का 2013 का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आमिर का 2013 का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

2013 में आई आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' में उनका किरदार भले कौन भूल सकता है। इस फिल्म में आमिर के हैरतअंगेज स्टंट और उनकी बॉडी वाकई देखने लायक थी। इसके लिए आमिर ने बहुत हार्ड वर्कआउट किया था। उसी वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 'धूम 3' की मेकिंग के वक्त का है। इस पुराने वीडियो पर आमिर की बेटी आयरा ने कमेंट किया है।

आमिर के वीडियो पर उनकी बेटी का कमेंट

आमिर के वीडियो पर उनकी बेटी का कमेंट

इस वीडियो में आमिर खान डंबल प्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेनर की निगरानी में आमिर खान ने हेवी वेट उठाया हुआ है। 56 साल के आमिर की इस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर कर उनकी बेटी आयरा खान ने कमेंट करते हुए कहा है कि "What is that Excersise"

इसी ट्रेनर ने आमिर को PK के लिए किया था ट्रेंड

इसी ट्रेनर ने आमिर को PK के लिए किया था ट्रेंड

आपको बता दें कि इस वीडियो में आमिर जिस ट्रेनर की निगरानी में वर्कआउट कर रहे हैं, उन्होंने ही फिल्म पीके के लिए आमिर को ट्रेंड किया था। धूम 3 मेकिंग के दौरान आमिर खान अक्सर इसी तरह का वर्कआउट करते हुए नजर आते थे। इस पुराने वीडियो को Poznic Training नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि चेस्ट डे के लिए ये एक्सरसाइज टू गुड है।

ये भी पढ़ें: क्या दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर बनेंगी दुल्हनिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+