मुंबई आतंकी हमले के मुकदमे पर भारत ने पाकिस्तान राजनायिक को तलब किया

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली और इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अधिकारियों से भारत ने मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट और इस केस की पल पल की जानकारी देने के लिए कहा।
जिम्मेदार लोग कटघरे में
2008 में हुई मुंबई आतंकी हमले के बारे में भारतीय अधिकारियों चर्चा की। वहीं पाकिस्तान के जिम्मेदार लोगों को न्याय के घेरे में लाने का प्रयास किया। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान की आतंक निरोधी अदालत में इस हमले में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
सुनवाई इतने दिन रही स्थगित
पाकिस्तान अदालत में मुंबई हमले पर मुकदमे की सुनवाई कई दिनों तक स्थगित रही। जिससे पूरी कार्यवाही प्रभावित हुई। जानकारी के मुताबिक 28 मई, 4 जून, 18 जून और 2 जुलाई को मुख्य रूप से सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी अदालत में सुनवाई में अभियोजन वकील उपस्थित नहीं हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications