छात्रा के नंबर से अन्य छात्राओं के वाट्सएप पर भेजी गई गंदी फोटो, मुंबई गर्ल्स स्कूल की घटना में क्या निकला सच?

मुंबई, 1 नवंबर। सोशल मीडिया से जहां लोग एक-दूसरे से आसानी से जुड़े हैं तो वहीं इसके जरिए क्राइम का ग्राफ भी बढ़ा है। सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल की एक घटना मुंबई में हुई है जहां दसवीं क्लास की छात्रा के साथ पढ़ने वाली लड़कियों के वाट्सएप पर पुरुष के निजी अंग की तस्वीरें पहुंची। पुरुष प्राइवेट पार्ट की ये तस्वीर उसी छात्रा के वाट्सएप नंबर से उसके क्लासमेट्स को भेजी गई थी। गर्ल्स स्कूल की करीब आठ लड़कियों को ये आपत्तिजनक मैसेज मिले। लड़कियों ने इस बारे में प्रिंसिपल को शिकायत दी। वहां से मामला पुलिस थाने पहुंचा जहां केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस ने जांच के बाद 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिंसिपल ने थाने में दर्ज कराया केस

प्रिंसिपल ने थाने में दर्ज कराया केस

मामला मुंबई के एक गर्ल्स स्कूल का है जहां दसवीं क्लास की करीब आठ छात्राओं के वाट्सएप पर मेल प्राइवेट पार्ट की तस्वीर सेंड की गई। इसके बाद तुरंत एक और मैसेज भेजा गया जिसमें आपत्तिजनक बात लिखी गई थी। लड़कियों को यह महसूस हुआ कि जिस नंबर से ये तस्वीर आई थी, यह उन्हीं के किसी क्लासमेट की है। लड़कियों ने स्कूल के प्रिंसिपिल से शिकायत की। इसके बाद प्रिंसिपिल ने उस छात्रा को बुलाया जिसके मोबाइल नंबर से वो तस्वीर भेजी गई थी। छात्रा ने प्रिंसिपल को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रिंसिपल पीड़ित छात्राओं को लेकर थाने गई और वहां उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कराया।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने केस की छानबीन शुरू की। इसमें छात्रा से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि एक लड़के से वो चार साल से चैट कर रही है, उसी को उसने अपने वाट्सएप का एक्सेस दिया था। पुलिस ने उस लड़के की डिटेल छात्रा से हासिल की। तब तक उस लड़के को केस दर्ज होने की भनक लग चुकी थी जिसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन पता लगाकर 21 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए), 509, पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 और आईटी एक्ट की धारा 67 और 67 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है।

सेल्समैन का काम करता है आरोपी

सेल्समैन का काम करता है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक एक दुकान में सेल्समैन का काम करता है। उसने अपना अपराध कबूल लिया है। आरोपी युवक की गर्ल्स स्कूल की छात्रा से दोस्ती थी। उसने उस छात्रा के वाट्सएप का एक्सेस लिया। इसके बाद उसने वाट्सएप पर छात्राओं के ग्रुप से लड़कियों के नंबर निकालकर उनके वाट्सएप पर अपने निजी अंग की तस्वीर खींचकर भेज दी और मुलाकात करने का मैसेज भी सेंड किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी जिस छात्रा के संपर्क में था, उसकी भूमिका इस घटना में क्या है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+