'पीछा करता रहा, फिर सामने आया और करने लगा गंदी हरकत', महिला प्रोफेसर ने सुनाई आपबीती

पूरा मामला शनिवार दोपहर 12 बजे का बताया जा रहा है। जब मुंबई के एक जाने-माने कॉलेज की महिला प्रोफेसर चर्चगेट स्टेशन से अपने घर जा रही थी।

मुंबई (महाराष्ट्र)। एक प्रतिष्ठित कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने एक शख्स पर शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स ने न केवल महिला प्रोफेसर का पीछा किया, उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। हालांकि महिला प्रोफेसर ने तुरंत ही मामले की शिकायत एक पुलिसकर्मी से की, जिसके बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए ये चौंकाने वाला मामला...

गिरफ्तारी के बाद युवक ने दी सफाई

आरोपी शख्स गिरफ्तार

आरोपी शख्स गिरफ्तार

पूरा मामला शनिवार दोपहर 12 बजे का बताया जा रहा है। जब मुंबई के एक जाने-माने कॉलेज की महिला प्रोफेसर चर्चगेट स्टेशन से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने लगा कि कोई शख्स उनका पीछा कर रहा है। हालांकि महिला प्रोफेसर ने तुरंत ही पलटकर देखा तो एक शख्स वाकई में उनके पीछे था। इस दौरान उस शख्स ने ऐसा जताने की कोशिश की जैसे वो कोई घर खोज रहा हो।

चर्चगेट स्टेशन के पास का मामला

चर्चगेट स्टेशन के पास का मामला

मिड-डे में छपी खबर के मुताबिक आरोपी शख्स ने महिला प्रोफेसर का न केवल पीछा किया, उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान आरोपी शख्स ने महिला प्रोफेसर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने कि लिए हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। महिला प्रोफेसर शुरू ने शुरू में आरोपी शख्स की ओर ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा आरोपी शख्स उनके सामने शर्मनाक हरकत पर उतारू हो गया है तो उन्होंने तुरंत ही मामले की जानकारी एक पुलिसकर्मी को दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ मिलकर आरोपी शख्स को पकड़ाया।

आरोपी शख्स ने दी सफाई

आरोपी शख्स ने दी सफाई

आरोपी की पहचान रायगढ़ के मनोज मोहिते (39) के तौर पर हुई है। महिला प्रोफेसर ने बताया कि जिस समय वो चर्चगेट स्टेशन से बाहर निकली आरोपी शख्स उनके पीछे लग गया। इस शख्स ने वेटर जैसी ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि पहले ये शख्स मेरे पीछे चल रहा था लेकिन अचानक ही वो मेरे सामने आ गया और शर्मनाक हरकत करना शुरू कर दिया। महिला प्रोफेसर ने बताया कि मैं तुरंत ही चर्चगेट स्टेशन में भागकर गई और एक पुलिसकर्मी के साथ वापस लौटी। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज के पास ही आरोपी शख्स नजर आया। उसे तुरंत ही पकड़ लिया गया।

मुंबई पुलिस ने कही है जांच की बात

मुंबई पुलिस ने कही है जांच की बात

दूसरी ओर पुलिस की गिरफ्त में आने पर आरोपी शख्स ने सफाई देते हुए कहा कि वो टॉयलेट कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गंभीर आरोप से इंकार कर रहा है। फिलहाल मामले की तफ्तीश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी, जिससे पता चले की आरोपी कितना सच कह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+