सतारा में पवनचक्की के पास धमाका 3 की मौत, 4 घायल
सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में पवनचक्की में जोरधार धमाका हुआ है। पवनचक्की में हुए धमाके में 3 लोगों की जान चली गयी है जबकि 4 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि धमाके में जिलेटिन की छड़ो का इस्तेमाल हुआ है।

सतारा के पास हुए धमाके के बाद मौके पर दमकल के कर्मचारी सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी पहुंच गये हैं। बताया जा रहा है कि जिस पवनचक्की के पास धमाका हुआ है वह यहां के एक मंत्री का है। धमाका पवनचक्की के पास चल रहे निर्माण कार्य की जगह पर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications