इमरान खान बोले, अगर मैं कुछ बोला तो लोग मेरे घर को आग लगा सकते हैं

हिंदी फिल्‍मों के अभिनेता इमरान खान ने फिल्‍म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज पर आए संकट को लेकर कहा कि इस मुद्दे पर मेरे कई विचार हैं।

मुंबई। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से किए गए सर्जिकल स्‍ट्राइक की मार अब दोनों देशों के फिल्‍मकारों और निर्मातों पर पड़ रही है।

imran khan

वहीं अब इस मुद्दे पर अब खुलकर बोलने से भी लोग बच रहे हैं। हिंदी फिल्‍मों के अभिनेता इमरान खान ने फिल्‍म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज पर आए संकट को लेकर कहा कि इस मुद्दे पर मेरे कई विचार हैं। पर अगर इन विचारों को मैंने आवाज दी तो लोग मेरे घर को आग लगाने की कोशिश कर सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि लोग मुझे डराएं या पीटें। इसलिए इन बातों को मैं नजरअंदाज करता हूं। मैं अपने विचार अपने पास ही रखूंगा।

वहीं अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा कि अगर एक फिल्‍म की रिलीज रोकने से आतंकवाद खत्‍म हो जाता, तो हम बहुत सारी फिल्‍में पहले ही बैन कर सकते थे।

फिल्‍म निर्देशक जोया अख्‍तर ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि फिल्‍म निर्माताओं को इस तरह से निशाना बनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म निर्माताओं ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सरकार ने पाकिस्‍तान के कलाकारों को यहां काम करने के लिए वीजा जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+