दिल्ली में ही खुश हूं, नहीं जाऊंगा महाराष्ट्र: गडकरी

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरु हो गई। भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे है, लेकिन इस बीच कार्यकर्ताओं ने नितिन गडकरी का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर आगे कर दिया।

nitin gadkari

उनके समर्थन में कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस सब संभावनाओं के बीच देवेन्द्र फड़नवीस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने उनके घर पहुंचे। इस अहम मुलाकात के दौरान गडकरी ने साफ-साफ कह दिया कि फड़नवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे।

वहीं मुख्यमंत्री के तौर पर अपना नाम उठने पर गडकरी ने कहा कि वो पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली उनकी पसंद है और वो दिल्ली में ही रहेंगे। गडकरी ने कहा कि फड़नवीस मेरे सहयोगी हैं। हमारे बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया कि वो अभी महाराष्ट्र वापस नहीं लौटना चाहते।

मुख्यमंत्री रेस के बीच फड़नवीस और गडकरी की ये मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि गडकरी खेमा नहीं चाहता कि महाराष्ट्र की कमान फड़नवीस को मिले। वहीं गडकरी ने साफ कर दिया है कि वो केन्द्र की राजनीति में बनें रहना चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+