मुंबई में हाई-टाइड, कुछ दहशत में तो कुछ लूट रहे मजे
मुंबई। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इसी बीच समुद्र में हाई टाइड भी आ गईं। इस वजह से कई हैं, जो दहशत में हैं, तो तमाम ऐसे हैं, लोग हैं, जो हाईटाइड का मजा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4.32 मीटर ऊंची लहरें मुंबई के तट से टकरा रही हैं, जिस वजह से तटीय इलाकों में जलभराव हो गया है।

हाई टाइड का सबसे ज्यादा प्रभाव ढोबी तलाओ, हिंदमाता, सियोन, गांधी मार्केट, परेल टीटी और दक्षिणी मुंबई में जल भराव की खबरें मिली हैं। वहीं चेंबुर, वकोला, कांदीवली, बांद्रा, जोगेश्वरी, अंधेरी, मलाड और गोरेगांव में भी कई जगह पानी भरा है।

स्थानीय लोगों की मानें तो जल भराव ने बीएमसी के उन सभी इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है, जिसका दावा बीएमसी पिछले दिनों तक कर रही थी। बारिश और जल भराव की वजह से कई सारी बसों के रूट भी बदल दिये गये हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, कि अगले चौबीस घंटों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। यानी अगर ऐसा हुआ तो सोमवार को लोग ऑफिस के लिये लेट हो सकते हैं। क्योंकि बारिश की वजह से लोकल ट्रेन की सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। उधर कई उड़ानें पहले ही लेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications