गुजरात की मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में भाजपा का बिगुल बजाएंगी

मुंबई। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसके लिए आनंदीबेन अगले दो दिनों में दहानु, कारजात, अकोला, नाशिक, ठाणे और मुंबई में रैली कर सकती हैं। मुंबई में वह विले पार्ले, कांदीवली और दहिसार में रैली करेंगी, जहां बड़ी संख्या में गुजराती लोग बसे हुए हैं।

anandiben-patel

हालांकि, आनंदीबेन उस वक्त विवादों में पड़ गईं, जब उन्होंने मुंबई के उद्योगपतियों को गुजरात बसने का निमंत्रण दिया, जिसका विभिन्न पार्टियों और भाजपा के पूर्व सहयोगी शिवसेना ने विरोध किया था।

महाराष्ट्र में चुनावी रैली में आनंदीबेन के मंत्रिमंडल के सहयोगी भूपेंद्र सिंह चुसमसमा, गनपतसिंह वासवा, प्रदीपसिंह जडेजा और शंकर चौधरी, गुजरात के सांसद के.सी.पटेल व सी.आर.पाटिल और पार्टी के पदाधिकारी आई.के.जडेजा तथा हर्षद पटेल सहित अन्य नेता भी शिरकत करेंगे।

आनंदीबेन के अतिरिक्त पिछले कुछ सप्ताहों में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए धुंआधार प्रचार किया है।

इनमें राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+