महिला को जगाने के बहाने ट्रेन के गार्ड ने की गलत हरकत, गिरफ्तार
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वो सेकेंड क्लास लेड़ीज कंपार्टमेंट में सफर कर रही थी और उसके आस-पास दूसरी कोई मुसाफिर नहीं थी। तभी गार्ड ने उसके साथ गलत हरकतें कीं।
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला का लेड़ीज कोच में यौन शोषण किया गया। महिला से छेड़छाड़ का आरोप ट्रेन के उसी गार्ड पर है, जिसको महिला डिब्बे की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। घटना बुधवार बुधवार सुबह बोरीवाल में हुई। घटना को लेकर महिलाओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है कि आखिर गार्ड ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो फिर किसी और की क्या जरूरत है। आरोपी गार्ड पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड मेवलाल चंद्रेश चव्हाण (30) के खिलाफ जीआरपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने मेवलाल को 15 हजार की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। घटना बुधवार तड़के 4:45 की है। ट्रेन वाइले पर्ले स्टेशन पर थी तो जुहू के पास होस्टल में रहने वाली 21 साल की युवती के साथ गार्ड ने छेड़छाड़ की। इसका युवती ने विरोध किया तो गार्ड ने और ज्यादा बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने स्टेशन पर जीआरपी से उसकी शिकायत की तो उसको गिरफ्तार किया गया।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वो सेकेंड क्लास लेड़ीज कंपार्टमेंट में सफर कर रही थी। वो एक कोने में बैठी थी और उसके आस-पास दूसरी कोई मुसाफिर नहीं थी। बैठे हुए वो सो गई तो उसने महसूस किया कि कोई उसे छू रहा है। महिला ने कहा कि उसकी आंख खुली तो उसने गार्ड के ऐसा करने का विरोध किया। वहीं गार्ड ने कहा कि वो तो महिला तो नींद से जगाने की कोशिश कर रहा था, इसके अलावा उसका और कोई गलत इरादा नहीं था। गार्ड की सफाई पर जीआरपी ने कहा कि गार्ड महिला को आवाज देकर या फिर सीटी बजाकर आसानी से उठा सकता था, इसलिए उसकी सफाई को ठीक नहीं माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications