'सफेद हाथी' बनता जा रहा है राज्यपाल का पद : शिवसेना

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा गया है, पराजित कांग्रेसी नेता बेनीवाल को हटाए जाने पर आंसू बहा रहे हैं और इसे बदले की राजनीति बता रहे हैं। शिवसेना ने केन्द्र के फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद राज्यपालों को हटाने की कांग्रेस की परंपरा को निभा रही है।
शिवसेना ने अपने लेख में लिखा है कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है, लेकिन कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचाया। 'सामना' के लेख के मुताबिक राज्यपाल का पद अब सफेद हाथी बन गया है।
शिवसेना ने कमला बेनीवाल पर हमला करते हुए कहा है कि जब बेनीवाल गुजरात की राज्यपाल थीं तब जयपुर जाने के लिए उन्होंने बेरोकटोक 69 बार सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से सरकारी खजाने पर 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications