गोवा के मंत्री सुदिन धवलीकर ने बिकनी बयान को वापस लिया

ऐसे हुआ था विरोध हुआ था
विवादित बयान के विरोध स्वरूप उन्हें मिनी स्कर्ट भेजी। मंत्री ने श्रीराम सेना के प्रमुख मुथालिक का समर्थन करते हुए कहा था कि लड़कियों का पब में तंग कपड़े पहनकर जाना गोवा की संस्कृति के अनुकूल नहीं है। मुथालिक ने मंत्री के बयान का स्वागत किया है। आपको बता दें कि प्रमोद मुथालिक व लोक निर्माण मंत्री सुदिन धवलीकर ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि गोवा के पबों में तंग कपड़े नहीं पहनने चाहिएं। जिसके बाद महिलाओं की इच्छा पर पाबंदी को लेकर बहस शुरू हूई और समाज व बुद्धिजीवियों के बीच बहस शुूरू हो गई थी।
दरअसल,
कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने गोवा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी ने धवलीकर के पोरवोरिम दफ्तर के पते पर गुलाबी रंग की ब्रांड न्यू मिनी स्कर्ट भेजी थी। कामत ने कहा था कि हम नैतिकता के ठेकेदारों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत का संविधान 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को अच्छे-बुरे का फैसला करने की अनुमति देता है। मांगा इस्तीफा कांग्रेस ने लोक निर्माण मंत्री सुदिन धवलीकर से उनके बयान के विरोध में इस्तीफा मांगा है।
लगी थी फटकार
गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा था कि हम मिनी स्कर्ट और बिकिनी पर बैन नहीं लगा सकते। गौरतलब है कि गोवा के बीच पर बीकनी पहने हुए लड़कियों को अकसर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications