ONGC के कुएं से गैस लीक हुई, सभी को सुरक्षित बताया

कोई धमाका नहीं
जानकारी के मुताबिक ओनजीसी के मुंबई तट के कुएं से गैस लीक होने पर कोई धमाका नहीं हुआ है। जबकि खतरा अभी भी बना हुआ है। इसको देखते हुए उच्चाधिकारियों ने गैस उत्खन्न का कार्य रुकवा दिया है। ओएनजीसी मुंबई हाई नार्थ फील्ड के एनएफ नामक प्लेटफार्म से साइड ट्रैक वैल में उत्खनन कर रही थी जिसमें से गैस लीक होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कम गहराई में गैस निकलने की उम्मीद नहीं थी इसलिए खुदाई का काम जारी रखा था। लेकिन उम्मीद से हटकर गैस अचानक निकलना शुरू हो गई। हालांकि सारी सावधानियां बरती गई हैं।
यह हैं तैयारियां
गैस लीक होने के बाद अधिकारियों ने खतरे को भांपते हुए तैयारियां की हैं। जानकारी के मुताबिक गैस निकालने के अभियान को रोककर अग्नीशमन उपकरणों का इंतजाम किया गया है। आपको बता दें कि गैस निकालने के अभियान के दौरान गैस लीक होने वाले स्थल पर अस्सी से ज्यादा लोग थे जिनमें से पचास फीसदी कर्मचारियों को वहां से हटा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications