चुनाव में पैसा उड़ाने के लिए फ्लाइट से चोरी करने मुंबई जाता था 'नेता'

लखनऊ। चोरी की कई अजीबो-गरीब कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन ये कहानी उन सबसे बिल्कुल अलग है। इस कहानी में एक नेता है जो चोरी करने के लिए हवाई जहाज से मुंबई जाता था। फिलहाल ये चोर 'नेता' पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ हो रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने एक चोर को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वो यूपी का एक पूर्व ग्राम प्रधान है जो लखनऊ से फ्लाइट पकड़कर चोरी करने के लिए मुंबई आता था।

Former Gram Pradhan used to book air tickets to conduct robberies
पुलिस ने बताया कि आरोपी यूपी के प्रतापगढ़ जिले का पूर्व ग्राम प्रधान है और उसका नाम इजराइल शेख है। पुलिस ने बताया कि इजराइल चोरी की रकम को चुनाव में खर्च करने के लिए एकत्र करता था। पिछले चुनाव में उसने चोरी के पैसे ही खर्च किए थे। इजराइल गांव के पास ही एक छोटा सा होटल भी चलाता है।

पुलिस के अनुसार वो एयरपोर्ट से उतरकर सीधे नवी मुंबई इलाके जाता था। आपको बता दें कि इजराइल ने सबसे ज्यादा नवी मुंबई में ही घरों को शिकार बनाता था। वो किसी ने किसी बहाने घरों की घंटी बजाता था और फिर जिस घर में ताला देखता था उसमें चोरी कर फरार हो जाता था। अंग्रेजी अखबार मिड-डे के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए इसकी पहचान की। इसके बाद एक मुखबिर ने इसकी सूचना दी कि आरोपी कहां का रहने वाला है। फिर मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस से जानकारी साझा की और गिरफ्तारी संभव हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+