ESIC हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत कई घायल
मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार देर शाम को ईएसआईसी हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। आग लगने से हॉस्पितल में दो नवजात बच्चों सहिता 8 लोगों की सुलकर मौत हो गई। जबकि 142 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, अब तक 147 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा अंधेरी इलाके के ईएसआईसी हॉस्पिटल में सोमवार की शाम 4 बजे हुआ है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मौके पर 10 फायर टेंडर, 16 ऐंबुलेंस और 1 रेस्क्यू वैन बचाव व राहत कार्य में जुटे हैं। आग में गंभीर रूप से झुलसे 7 लोगों को ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज़ एजेंसी ANI की खबर के अनुसार, 30 लोगों को सेवन हिल्स हॉस्पिटल और 40 लोगों को होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कूपर अस्पताल में 15 लोग, जोगेश्वरी स्थित पी ठाकरे अस्पताल में 23 लोग भर्ती हैं।
अब आग पर काबू पाने के साथ ही लोगों को बचाने का काम तेजी से जारी है। स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल में आग की वजह को लेकर मेयर वी. मादेश्वर ने कहा, 'हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन फायर ऑडिट करता है। उन्होंने ऑडिट किया था या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।'
सरकार ने दिया मुआवजा
वहीं, केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी हॉस्पितल में हुई आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications