विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, सभी कर्मचारी सुरक्षित
भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य युद्धपोत पर आग लगने की खबर आ रही है। हालांकि आग ज्यादा भयानक नहीं थी और उसपर समय रहते काबू पा लिया गया।
मुंबई, 8 मई। भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य युद्धपोत पर आग लगने की खबर आ रही है। हालांकि आग ज्यादा भयानक नहीं थी और उसपर समय रहते काबू पा लिया गया। नेवी के एक प्रवक्ता ने बताया कि, 'आग पर काबू पा लिया गया है और युद्धपोत पर तैनात सभी सदस्य सुरक्षित हैं।' पोत पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के एक सदस्य ने धुंआ निकलता देखा और इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी। पोत के जिस हिस्से में आग लगी थी वहां सैनिकों के आवास हैं।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि आग बुझाने के लिए जवानों ने बेहद फुर्ती से काम किया। सभी जवान सुर्क्षित हैं और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना को लेकर जांच के आदेश दिये गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि विमान वाहक पोत कर्नाटक के करवार बंदरगाह में है। यह युद्धपोत संशोधित कीव-श्रेणी का विमान वाहक युद्धपोत है इसे 2013 में रूस से खरीदा गया था जिसका नाम प्रसिद्ध सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में विक्रमादित्य रखा गया। आईएनएस विक्रमादित्य की कुल लंबाई 284 मीटर और इसकी 60 मीटर की अधिकतम बीम है जोकि तीन फुटबॉल के मैदान के बराबर है। 20 मंजिला इस युद्धोपत में 20 डेक हैं और इसपर लगभग 1600 कर्मियों की तैनाती है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications