भिवंडी में अपार्टमेंट में लगी आग पर काबू, लाखों का नुकसान
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत में मंगलवार की सुबह आग लगने की खबर है। रिहाइशी इमारत जिसमें आग लगी है, उसमें 80 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि दमकल कर्मियों ने अब तक 40 लोगों को बाहर निकाल लिया है।
देखें- केरल में लगी आग की भयावह तस्वीरें

ताज़ा अपडेट-
करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 12 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही इमारत में फंसे लोगों को निकाल लिया जायेगा।
असल में इस इमारत में एक इलेक्ट्रक करघा मशीन लगी है, जिसमें कपड़ा बनाने का काम होता था। जिस कमरे में मशीन लगी थी, वहीं पर आग लगी और पूरी बिल्डिंग में फैल गई। किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं है। हां कुछ लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications