हेमामालिनी के खिलाफ PIL दाखिल, दर्ज हो सकता है जालसाजी मुकदमा

मुंबई। अभिनेत्री और भजपा नेता हेमामालिनी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज हो सकता है। बंबई हाईकोर्ट में हेमामालिनी के खिलाफ पीआईएल दाखिल कर लिया गया है। एक जनहित याचिका दाखिल कर हेमामालिनी और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है।

hemamalini

पूर्व पत्रकार केतन तिरोड़कर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की हैं कि हेमामालिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए। अपनी याचिका में तिरोड़कर ने कहा है कि हेमामालिनी को उनके नृत्य अकादमी के लिए मामूली कीमत पर अवैध तरीके से जमीन आवंटित कराया गया है। जिसके खिलाफ हेमामालिनी और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रावधानों का उल्लंघन कर हेमामालिनी को नृत्य अकादमी की स्थापना के लिए उपनगरीय अंधेरी में एक भूखंड आवंटित किया गया। जो गलत हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+