Viral Video: लोकल ट्रेन में जवानों और गुंडों के बीच जमकर हुआ ढिशुम-ढिशुम
सोशल मीडिया में वायरल हुआ मारपीट का वीडियो। सीट को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा।
पलघर। महाराष्ट्र के पलघर इलाके में लोकल ट्रेन में जवानों और गुंडों के बीच जमकर मारपीट हुई और इसका वीडियो एक यात्री ने बना लिया जो वायरल हो गया है।

बड़े झगड़े में तब्दील हुआ छोटा सा मामला
घटना बुधवार की है। विरार स्टेशन के जीआरपी के अनुसार, पलघर में एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर लोगों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। जब जीआरपी के जवानों ने मामले में हस्तक्षेप किया तो यह झगड़ा बड़ा हो गया और जमकर लात-घूंसे चले।
यात्रियों ने इसका वीडियो शूट किया और ह्वाट्सऐप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। आप इसे नीचे देख सकते हैं।
WATCH: Scuffle between RPF jawans & goons in a local train in Palghar district of Maharashtra (19.10.16) pic.twitter.com/cg5ttTt6Ea
— ANI (@ANI_news) October 20, 2016












Click it and Unblock the Notifications