Mumbai Slum Fire: मुंबई के मलाड की झुग्गियों में भीषण आग, मौके पर 6 दमकल की गाड़ियां पहुंची
मुंबई में मलाड स्थिति झुग्गियों में भीषण आग को बुझाने के तेजी से प्रयास किया जा रहा है। ये लेवल 3 की आग घोषित घोषित की गई है। अधिकारी लगातार अग्निशमन कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

Mumbai Slum Fire: मुंबई के मलाड पूर्व में आग सोमवार को अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 5 बजे की है। बीएमसी ने इसे लेवल 3 का अग्निकांड घोषित किया है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। झुग्गियों में लगी आग को बझाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना मुंबई के मलाड पूर्व में आनंद नगर और अप्पा पाड़ा इलाके की है। जहां भीषण आग का वीडियो देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के मलाड पूर्व में दमकल विभाग को मलाड पूर्व में आग लगने की दो सूचना मिली थी, जिसमें से एक को स्तर -3 की आग घोषित किया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया। जिसमें मलाड पूर्व में आनंद नगर और अप्पा पाड़ा इलाकों से धुआं निकलता देखा गया। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक आनंद नगर दमकल को आग के बारे में शाम करीब 4.52 बजे पहली सूचना मिली। इस आग को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने स्तर 1 घोषित किया जबकी दूसरी को स्तर 2 में अपग्रेड किया गया।
दमकल की गाड़ियां के साथ जंबो पानी के टैंकर और अन्य उपकरण मदद से फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications