180 किलो के दौलत राम जोगावत अगले 12 महीनों में 80 किलो वजन कम कर लेंगे

मध्‍य प्रदेश पुलिस में इंस्‍पेक्‍टर दौलत राम जोगावत को लेकर लेखिका शोभा डे के ट्वीट पर जहां उन्‍हें शर्मिदंगी झेलने पड़ी थी और वहीं दूसरी तरफ इस ट्वीट से चर्चा में आए दौलत राम को अब इलाज मिलना शुरु हो

मुंबई। मध्‍य प्रदेश पुलिस में इंस्‍पेक्‍टर दौलत राम जोगावत को लेकर लेखिका शोभा डे के ट्वीट पर जहां उन्‍हें शर्मिदंगी झेलने पड़ी थी और वहीं दूसरी तरफ इस ट्वीट से चर्चा में आए दौलत राम को अब इलाज मिलना शुरु हो गया है। गुरुवार को दौलत राम जोगावत की मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में बैरियेट्रिक सर्जरी की गई। डॉक्‍टरों का मानना है कि 180 किलो के दौलत राम जोगावत अगले 12 महीनों के भीतर 80 किलो वजन कम कर लेंगे।

180 किलो के दौलत राम जोगावत अगले 12 महीनों में 80 किलो वजन कम कर लेंगे

बैरियेट्रिक सर्जन डॉ. मुफ्फजल लकड़वाला ने बताया कि अगले एक साल में दौलत राम जोगावत अपना 80 किलो वजन कम कर लेंगे। इसके साथ ही उनकी नियंत्रण में न आने वाली डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अनिंद्रा, लंफडिमा जैसी बीमारियां खत्‍म हो जाएंगी। उन्‍होंने बताया कि सर्जिकल स्‍टेपलिंग के जरिए पुलिस इंस्‍पेक्‍टर के पेट के आकार को भी कम किया गया। इस सर्जरी को करने में करीब 2.30 घंटें का समय लगा।

डॉक्‍टर ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में दौलत राम को डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा। दौलत राम जोगावत को इलाज के लिए रविवार को नीमच से मुंबई लाया गया था। नीमच में सबसे ज्‍यादा अफीम की खेती होती है। यह पूरी तरह से वैध है।

दौलत राम जोगवत पिछले 37 सालों से बतौर पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं। उनका रिटायरमेंट वर्ष 2019 में होना है। नारकोटिक्‍स के क्षेत्र में दौलत राम अपनी जांच के लिए जाने जाते हैं। अधिक वजन का होना दौलत राम जोगावत के लिए पिछले दो दशक से मुसीबत बनी हुई थी।

इससे पहले अपने एक इंटरव्‍यू में दौलत राम ने बताया था कि बचपन से मैं ऐसा नहीं था। उन्‍होंने बताया कि वर्ष 1993 में गाल ब्‍लाडर निकालने के लिए बाद से मेरा यह मोटापा बढ़ा था। दौलत राम जोगावत अभी तक 200 से ज्‍यादा ईनाम जीत चुके हैं ओर पांच बार उनका प्रमोशन हो चुका है। शोभा डे के ट्वीट के चलते जिंदगी बदलने से दौलत राम जोगावत का परिवार खुश है। इस सर्जरी के बाद दौलत राम का बेटा खुश है कि उनके पिता की सर्जरी हो रही है और वो जल्‍द ठीक हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+