बीवी को चाकूओं से गोदा, तीन घंटे बैठा रहा शव के साथ फिर किया पुलिस को फोन

पत्नी के साथ बहस तीखी हुई तो डॉक्टर ने पत्नी का खून कर दिया लेकिन इसके बाद उसने जो किया उसे सुन लोग चौंक रहे हैं।

मुंबई। मुंबई के रहने वाले डॉक्टर उमेश बबोले की रविवार को पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो उन्होंने चाकू से एक के बाद एक वार कर पत्नी को मार डाला लेकिन फिर वो तीन घंटे तक शव को लिए बैठा रहा। इसके बाद पुलिस को भी खुद ही फोन किया।

knife

पति-पत्नी में झगड़ा किसी भी घर के लिए आम बात होती है लेकिन रविवार को डॉक्टर उमेश के घर में पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े ने जो शक्ल अख्तियार की, वो किसी के भी लिए सिहरा देने वाली है।

उमेश और उनकी बीवी तनुजा के बीच रविवार सुबह को जब झगड़ा हुआ तो उनका चार साल का बेटा बराबर वाले कमरे में सोया था लेकिन उसे नहीं पता था कि बाहर उसके मम्मी के साथ क्या हो रहा है। चाकओं से गोद कर बीवी का कत्ल करने के बाद तीन घंटे तक उमेश उसके शव के पास बैठा रहा। उसके बाद खुद ही शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी को कत्ल कर दिया है।

जोगेश्वरी इस्ट में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. उमेश माटुंगा में कोहिनूर टावर्स में रहते हैं। उसका बीवी तनुजा से रविवार सुबह 6:30 बजे झगड़ा हुआ और उसने 9:30 बजे पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की बीवी तनुजा शनिवार को ही अपने माता-पिता के घर से लौटी थी और रविवार सुबह ही उसकी हत्या को गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

डॉ. उमेश की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि हमने किसी भी तरह आवाजें उनके घर से नहीं सुनीं, ना तो दोनों के झगड़े की और ना ही तनुजा के चीखने की। दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आठ महीने पहले तनुजा ने डॉ. उमेश पर घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। पुलिस ने उमेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+