चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट, CM चौहान की कुर्सी पर खतरा

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आई राजनीतिक हलचल मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की कुर्सी को हिला रही हैं। उनके खिलाफ पार्टी नेता नारायण राणे की खुली बगावत में राज्य कांग्रेस के कुछ और मंत्री और विधायक शामिल हो गए हैं। नारायण राणे समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं की मांग है कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी तय की जाए और पार्टी नेतृत्व में बदलाव लाया जाए।
इस मांग पर इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। मंत्री और नेता नाराज है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर चव्हाण ने गंभीरता से नहीं लिया है। ऐसे में उनके साथ विधानसभा का चुनाव लड़ना पार्टी हित के लिए सही नहीं हैं। सोनिया ने मुलाकात के बाद पार्टी के नाराज नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष उनकी चिंताओं पर गौर करेंगी। अगर ऐसा हुआ तो संभवत चौहान की कुर्सी छीन सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications