पार्टी में बजा 'चोली के पीछे क्या है' तो भिड़े दो गुट, एक की मौत
पार्टी में बजा चोली के पीछे क्या है तो भिड़े दो गुट एक की मौत
मुंबई। मुंबई में गाने के आपत्तिजनक बोल और उस पर अश्लील डांस ने एक की जान ले ली जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। मुंबई नालसोपारा में रविवार रात को एक विवाह समारोह में ये खूनी संघर्ष हुआ। एक की मौत के अलावा दो लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नालसोपारा के मोरी गांव के एक शख्स ने शादी के बाद दोस्तों को पार्टी दी थी। देर रात पार्टी में डांस चल रहा था, तो कुछ गानों और उस पर अश्लील डांस को लेकर एक दूसरे ग्रुप ने आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों तरफ से तनातनी हो गई और मामला इतना बढ़ा कि इसमें कई लोग घायल हो गए। चार लोग गंभीर घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में 21 साल के विनय ढिचवालकर ने दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बननी हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पार्टी में मौजूद लोगों और वीडियो की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications