दिलीप कुमार की सेहत को लेकर उनकी पत्नी ने दी बड़ी जानकारी, कहा- अभी अस्पताल में ही रहेंगे
मुंबई, जुलाई 3। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अपने पति का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दिलीप जी की हालत अब स्थिर है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार हिंदुजा अस्पताल के ICU में एडमिट हैं।

अस्पताल से छुट्टी मिलने पर क्या बोलीं सायरा बानो?
सायरा बानो ने शनिवार को अपने पति की सेहत की जानकारी देते हुए ANI को बताया कि उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि दिलीप जी को छुट्टी कब मिलेगी तो उन्होंने अभी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
Recommended Video

आज दिलीप कुमार को नहीं मिलेगी छुट्टी- सायरा बानो
सायरा बानो ने बताया कि अभी वो (दिलीप कुमार) ICU में एडमिट हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं, बस डॉक्टरों की परमिशन का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर जैसे ही घर ले जाने की अनुमति देंगे, हम उन्हें घर ले जाएंगे। सायरा बानो ने कहा कि उन्हें (दिलीप कुमार) आज डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है, मैं उनके फैंस से यही कहूंगी कि वो दिलीप जी के लिए प्रार्थना करें।

सांस लेने में तकलीफ के चलते कराया गया अस्पताल में भर्ती
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते दिलीप कुमार की तबियत फिर से खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आपको बता दें कि इससे पहले 6 जून को भी दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों तरल पदार्थ इकट्ठा हो गया था, जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications