Video जारी कर देसी क्वीन सपना चौधरी ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी, कहा- 'जब उस वक्त को याद करती हूं तो...'

Video जारी कर देसी क्वीन सपना चौधरी ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी, कहा- 'जब उस वक्त को याद करती हूं तो...'

मुंबई, 07 जुलाई: हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और देसी क्वीन सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता। सपना चौधरी अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ-साथ अपने देसी अवतार और अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस पर बिजलियां गिराती रहती हैं। लेकिन क्या आप सपना चौधरी के इस 13 साल के सफर के बारे में जानते है। नहीं, तो चलिए आज वन इंडिया हिंदी आपको उनके इस सफर के बारे में बताने जा रहा हैं...

सपना ने किया अपने 13 सालों का सफर का जिक्र

सपना ने किया अपने 13 सालों का सफर का जिक्र

हाल ही में देसी क्वीन सपना चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के माध्यम से सपना चौधरी ने अपने जीवन के सफर को याद किया है और अपने बारे में कई अहम बातें बताई हैं। जिन्हें शायद आप अभी तक नहीं जानते होंगे। दरअसल, सपना चौधरी ने इस वीडियो में अपने 13 सालों का सफर का जिक्र किया है। अगर आप इस कहानी को सुनेगे तो इमोशनल हो जाएंगे। बता दें, सपना की कहानी जो सुन रहा है वो भावकु हो रहा है..आप भी सुनिए सपना चौधरी की कहानी उन्हीं की जुबानी...

14 साल की उम्र में कैसे बनी डांसर

14 साल की उम्र में कैसे बनी डांसर

सपना चौधरी ने कहा, 'बहुत कुछ सहन किया, बहुत कुछ सुना, बहुत कुछ देखा'...इस जिंदगी के सफर ने अब तक हर रंग दिखाए।' मेरा भी मन करता था स्कूल जाऊ, पढ़ लिखकर बढ़िया नौकरी करूं पर..। छोटी सी तब पापा बिमार हूं और भगवान को प्यारे हो गए। नाचने वाली, ठुमके मटकाने वाली। पता नहीं क्या-क्या कहते थे लोग। अगर मेरे नाचने से मेरे परिवार चलता है..मेरी मां, मेरे भाई और मेरी बहन की जिंदगी चलती है तो मुझे कोई गम नहीं है। अकेली मैं ही नहीं नाचती इस दुनियां में, इतिहास उठाकर देख लो। अगर भगवान ने मेरी किस्मत में आप सबका प्यार लिखा है..तो जलने वाले जलते रहे।

लोग पता नहीं क्या-क्या कहते थे: सपना चौधरी

लोग पता नहीं क्या-क्या कहते थे: सपना चौधरी

मुझे आज भी यादव है वो तारीख याद है साल 2008, 21 दिसंबर जब अचानक से पाप की डेथ हो गई थी और घर में कमाने वाला कोई नहीं था। सपना चौधरी ने बताया कि 2009 में जब में 14 साल की थी तो एक अलग दुनियां में आई। बहुत कुछ देखा इस 13 साल के सफर में। सपना चौधरी ने इस दौरान अपने फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही सपना ने अपने 13 साल के सफर को बहुत यादगार बताया। इस दौरान सपना चौधरी ने कहा, 'इस दौरान बहुत से लोगों ने लगत कहा। नाचने वाली, ठुमके मटकाने वाली, पता नहीं नहीं क्या-क्या।'

उस वक्त को याद कर मैं आज भी डर जाती हूं: सपना चौधरी

उस वक्त को याद कर मैं आज भी डर जाती हूं: सपना चौधरी

छोटी सी थी मैं, 14 साल की जब आप सबके बीच आई। कलाकारी कौम ने मुझे अपनाया। तब मेरा भी मन करता था..जब बच्चों को स्कूल जाते देखती। मेरे ही शो में मेरे सामने बैठे देखती। मन करता था बढ़िया पढू लिखू और बढ़िया नौकरी करूं। सपना ने कहा कि रात में 2-2 बजे हम शो करके बस, ऑटो से आते थे। लोग कमेंट करते थे गंदे-गंदे बुरा लगता था। पर किस की जुबान पकड़ सकते है। सपना ने कहा कि आज भी जब उस वक्त को याद करती हूं तो मैं डर जाती हूं। मैंने आजतक किसा का बुरा नहीं किया, भगवान गवाह है इस बात का।

एक दिन मैं भी राख हो जाऊंगी

एक दिन मैं भी राख हो जाऊंगी

सपना चौधरी ने कहा कि आज आपके सामने हिम्मत करके आई हूं एक वीडियो के माध्यम से और पूरा एक सफर बहुत जल्दी बताऊंगी। हां एक बात कहना चाहूंगी..कोई भी हो लाइफ में कभी हार मत मानिएगा। उसका जीता-जागता उदाहरण अपने सामने मैं (सपना चौधरी) हूं। सपना चौधरी ने कहा कि आखिर में बस इतना ही कहूंगी..एक से दस, दस से हजार, हजार से लाख हो जाऊंगी और यूं ही हंसते-हंसते दोस्तों एक दिन मैं भी राख हो जाऊंगी..एक दिन मैं भी राख हो जाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+