शिवसेना के आखिरी प्रस्ताव पर भाजपा का इनकार
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव चुनाव होने में भले एक महीने से भी कम वक्त रह गया हो लेकिन भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा ने शिवसेना की ओर से आखिरी प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना को इस कलह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शिवसेना ने भाजपा को 119 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कह रही है। वहीं शिवसेना खुद 151 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इस खींचतान के बीच उद्धव ठाकरे ने भाजपा को लताड़ भी लगाई है। उद्धव ने कहा है कि महाराष्ट्र से कांग्रेस को हटाना मकसद था। लेकिन अब हमें नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें नीचा नहीं दिखाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications