'भीख में आजादी' के बाद अब गांधी पर बयान देकर फंसी कंगना, मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराएगी कांग्रेस
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई, 17 नवंबर। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटोले ने कहा कि मुंबई कांग्रेस उनके खिलाफ पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएगी।

बता दें कि हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित की गईं कंगना रनौत ने महात्मा गांधी को लेकर कहा था कि स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने गांधी जी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने तो यह कह दिया था कि यदि कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो। दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं भीख मिलती है। कंगना ने आगे लिखा कि इस बात के पक्के सबूत हैं कि वे चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी होनी चाहिए। उनकी भीख वाली टिप्पणी पर कंगना की जमकर आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें: अब रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik V को लेकर बड़ी खबर! सीरम करेगा 300 मिलियन डोज का उत्पादन
कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि 1947 में भारत को आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी, असली स्वतंत्रता 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबे चौड़े पोस्ट लिखकर अपने फैंस से बुद्धि विवेक से अपने नायकों को चुनने का भी आग्रह किया। कंगना ने गांधी जी को सत्ता का भूखा औ चालाक भी बताया था। महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के बाद कंगना राजनेताओं, इतिहासकारों और शिक्षाविदों के निशाने पर आ गईं। कई राजनेताओं, उनके साथी कलाकारों और अन्य लोगों ने उनपर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि कंगना को अपना पुरस्कार वापस कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications