Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM पद की रेस में कांग्रेस भी कूदी, संजय निरुपम बोले- 'हमारी ख्वाहिश है कि राहुल गांधी बनें प्रधानमंत्री'

INDIA Alliance: 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से आज (31 अगस्त) मुंबई में 28 दलों के नेता जुट रहे हैं। दो दिनों तक मुंबई में चलने राजनीतिक पार्टियों का यह जमावड़ा काफी अहम माना जा रहा है।

मुंबई में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) होने वाली तीसरी बैठक से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने कहा कि अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस सदस्य भी अपने नेता राहुल गांधी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Congress leader Sanjay Nirupam

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय निरुपम ने कहा, 'अन्य पार्टियों की तरह, कांग्रेस कार्यकर्ता और हम सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। लेकिन, इस निर्णय को इंडिया गठबंधन के सभी दलों का संयुक्त रूप से एक मत होकर लेना होगा।'

बता दें कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम की यह प्रक्रिया बुधावर को आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ द्वारा दिया यह बयान सुर्खियों में आ गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी फौरन इसके डैमेज कंट्रोल में जुट गई। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री की रेस में बिल्कुल भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह पार्टी की मुख्य प्रवक्ता की अपनी निजी राय हो सकती है। लेकिन, अरविंद केजरीवाल पीएम पद की रेस में बिल्कुल भी शामिल नहीं है। तो वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यह दावा किया है कि उन्हें प्रधानमंत्री पद की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

लेकिन, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्ष को एक जुट करने के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। वहीं, दूसरी और इंडिया गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने तीखा कटाक्ष किया।

संबित पात्रा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन की बैठक आज मुंबई में होने जा रही है। इन पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ उठाना है।

उन्होंने कहा कि हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पर काम कर रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी क्योंकि इसमें ईंधन नहीं है। कांग्रेस ने अपनी मिसाइल लॉन्च करने की हर कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। इस देश की जनता को भली-भांति पता है कि किसकी गाड़ी जमीन पर उतरेगी और किसकी मिसाइल भी नहीं चलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+