पवार को कांग्रेस का ऑफर तो सीएम चौहान की किस्मत राहुल के हाथों में

जहां पवार को कांग्रेस की तरफ से ऑफर मिल रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की किस्मत को लेकर संशय बरकरार है। चव्हाण की किस्मत का फैसला राहुल गांधी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पवार को दिए अपने ऑफर को लेकर कांग्रेस अब उनके जवाब का इंतजार कर रही है।
दरअसल इस ऑफर के पीछे की वजह ये है कि विलासराव देशमुख के निधन के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास कोई बड़ा मराठा चेहरा नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस को रिस्क नहीं उठाना चाहती है और चाहती है कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी कांग्रेस में विलय कर उमकी ये मुश्किल हल करे।
वहीं सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मिल रहे हैं। दरअसल चौहान के खिलाफ पार्टी में मनमुटाव चल रहा हैं। ऐसे में सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि चव्हाण की किस्मत का फैसला राहुल गांधी करेंगे जो फिलहाल विदेश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications