Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: सीबीआई कोर्ट ने डीजी बंजारा को दी बड़ी राहत

मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट ने 7 साल जेल की सजा काटने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी डीजी बंजारा और दिनेश एमएन को रिहा करने का आदेश सुनाया है।

मुंबई। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व पुलिस अधिकारी डीजी बंजारा और दिनेश एमएन को बड़ी राहत दी है। मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को बरीकरने का आदेश दिया है।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: सीबीआई कोर्ट ने डीजी वंजारा को दी बड़ी राहत

सीबीआई कोर्ट डीजी बंजारा को किया रिहा

गुजरात चुनाव से ठीक पहले कोर्ट का फैसला डीजी बंजारा के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में डीजी बंजारा मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे वक्त में गुजरात के चर्चित सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने गुजरात पुलिस के पूर्व DIG डीजी बंजारा और आईपीएस दिनेश एमएन को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप था। डीजी बंजारा और आईपीएस दिनेश एमएन को एनकाउंटर मामले में कई साल जेल में बिताने पड़े थे। बंजारा को साल 2014 में जमानत मिल गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है।

आईपीएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) डीजी बंजारा गुजरात के एंटी टेररिज्म स्क्वैड के प्रमुख थे। वहीं दिनेश एमएन मुठभेड़ के दौरान राजस्थान पुलिस के आईपीएस अधिकारी थे। जमानत के बाद दिनेश एमएन गांधीनगर लौट आए थे, अब उन्हें भी इस मामले में बरी कर दिया गया है। सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में अभी तक 15 आरोपियों को बरी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+