मुंबई में एक्टर आदित्य पंचोली पर FIR दर्ज, फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने मारपीट और धमकाने का लगाया आरोप
मुंबई, फरवरी 09। अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले फिल्म एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आदित्य के खिलाफ फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य पंचोली पर आरोप लगा है कि उन्होंने सैम फर्नांडिस के साथ गाली-गलौच और मारपीट की है। सैम ने आरोप लगाया है कि आदित्य उन पर अपने बेटे सूरज पंचोली को फिल्म हवा सिंह में बनाए रखने के लिए दबाव बना रहे थे। हैरानी वाली बात ये है कि खुद आदित्य पंचोली ने भी सैम के खिलाफ के खिलाफ एक क्रॉस एफआईआर कराई है।
Recommended Video

फिल्म निर्माता सैम के आरोप
सैम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने 2019 में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ एक फिल्म अनाउंस की थी। उस फिल्म की 12 दिन शूटिंग हुई थी, जिसके बाद लॉकडाउन लग गया था। इसकी वजह से हालात थोड़े बदल गए थे। बाद में इन्वेस्टर्स सूरज के साथ फिल्म को बनाने से पीछे हट रहे थे। मैंने सूरज से बात की और उन्होंने मुझे कहा कि मैं किसी और एक्टर के साथ फिल्म बना सकता हूं, लेकिन सूरज के पिता आदित्य ने कहा कि हम साथ ही काम करें और वो इन्वेस्टर्स ले आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
होटल में मिलने के लिए बुलाया और की मारपीट
सैम ने अपने आरोपों में आगे कहा है कि जब उन्हें दिखा कि वो सूरज के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगे तो आदित्य ने उन्हें पैसे लौटाए, लेकिन वो पूरे नहीं थे। ये फिल्म भारत के हैवीवेट बॉक्सर की बायोपिक है और इसके लिए हमें 25 करोड़ बजट चाहिए था। सैम ने बताया कि जनवरी के अंत तक चीजें और खराब हो गईं और आदित्य ने मुझे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया, जहां उन्होंने मुझसे कहा कि या तो मैं उनके बेटे को फिल्म में लूं नहीं तो वो फिल्म नहीं बनने देंगे। इसके बाद उन्होंने मेरे मुंह पर पंच मारा और मुझे गाली दी।
आरोपों पर आदित्य ने दी सफाई
वहीं दूसरी तरफ आदित्य पंचोली ने भी सैम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आदित्य ने अपने उपर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है और कहा है कि सैम ने उनसे पिछले साल बड़ा अमाउंट लिया था। आदित्य ने कहा है कि फरवरी 2020 में सैम मेरे पास आए थे और कहा था कि मैं बर्बाद हो जाऊंगा, खत्म हो जाऊंगा, घर गिरवी रख दिया है, वेंडंर्स को पैसे देने हैं। उन्हें इमोशनल देख मैंने उन्हें 90 लाख 50 हजार रुपये दिए थे, जब मैंने वो पैसे उनसे मांगे तो वो मना करने लगे। मैंने कहा कि मेरे पहले के पैसे लौटा दो। इसके बाद मुझे पता चला कि उन्होंने मेरे खिलाफ एनसी फाइल करवाया है तो मैंने भी एनसी दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications