साइकिल से चुनाव प्रचार कर दर्ज की जीत, इनकी सादगी को लोग करते हैं सलाम

हरिनारायण माकोडे ने नगराध्यक्ष का चुनाव जीतकर मिसाल कायम की। वह अपनी सादगी के लिए इलाके में जाने जाते हैं।

अकोला। देश में एक तरफ जहां किसी भी चुनाव में प्रत्याशी पानी की तरह पैसे बहाते देखे जाते हैं वहीं साइकिल से चुनाव प्रचार कर जीत हासिल करने वाले हरिनारायण माकोडे ने मिसाल कायम की है।

harinarayan makode1

इनकी सादगी और अतिसाधारण जीवनशैली को इलाके के लोगों ने सलाम किया और उनको सर-आंखों पर बिठाया।

नगर अध्यक्ष बनकर कायम की मिसाल

महाराष्ट्र में अकोला जिले के अकोट नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हरिनारायण माकोडे ने जीत हासिल कर दिखा दिया है कि बिना पैसा बहाए भी यह संभव है।

harinarayan makode2

कुर्ता-पैजामा और गमछा के साथ सर पर गांधी टोपी लगाने वाले हरिनारायण माकोडे अकोट नगर निगम के नगराध्यक्ष चुने गए हैं।

साइकिल से चलनेवाले हरिनारायण के पास हैं महज चार एकड़ जमीन

नगराध्यक्ष हरिनारायण माकोडे हमेशा एक साइकिल से चलते हैं। उनके पास मोबाइल भी नहीं था। चुनाव के दौरान उन्होंने मोबाइल का इस्तेमाल करना शुरू किया। उसके बारे में भी वो ज्यादा नहीं जानते। सिर्फ कॉल करना और रिसीव करना उन्होंने सीख लिया है।

harinarayan makode3

हरिनारायण के पास महज चार एकड़ जमीन है। नगराध्यक्ष बनने से पहले वे तीन बार नगर निगम के सदस्य रह चुके हैं। अब उनको इसका मुखिया बनने का मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+