मुंबई के जिस जगह हुआ था राम शोभा यात्रा पर पथराव, अब शिंदे सरकार ने वहीं चलाया बुलडोजर

Mumbai Mira Road Clash Case: मुंबई के पास मीरा रोड एरिया में रविवार रात को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले निकली शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद अब शिंदे सरकार ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। जहां पथराव और झड़प हुई थी, उस इलाके में बुलडोजर चला है।

मीरा रोड हिंसा के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर शिंदे सरकार का बुलडोजर चला है। मालूम हो कि 21 जनवरी की रात श्रीराम झंडे लगे वाले वाहनों में तोड़कर की गई थी। साथ ही रामभक्तों से मारपीट करने की वीडियो भी सामने आई थी।

Mira Road Clash Case

अब हिंसा की घटना के बाद शिंदे सरकार एक्शन में आ गई है। मीरा रोड पर पथराव के मामले में आरोपियों के खिलाफ नया नगर में बुलडोजर चलाया गया है। पुलिस-प्रशासन ने पथराव करने वालों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उनके निर्माण को जमींदोज कर दिया है।

मीरा रोड के नया नगर इलाके में जहां पथराव किया गया था, वहां अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा पुलिस की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

मालूम हो कि पथराव और हिंसा के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त लहजे में कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई की जाएगी, जिसके 48 घंटे के भीतर पुलिस ने यहां एक्शन लिया है। ड़ी संख्‍या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके में बुलडोजर की मदद से से निर्माण कार्यों को जमींदोज कर दिया है।

बता दें कि इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार रात को मीरा रोड इलाके में उपद्रवियों ने राम मंदिर के लिए निकाली जा रही शोभा यात्रा पर पथराव करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+