Breach Candy Hospital के पास देर रात लगी आग, फायर फाइटर्स की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
Breach Candy Hospital के पास 14 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। फायर फाइटर्स रेस्क्यू करने पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) के पास 14 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर दो फ्लैटों में आग लगी। हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया गया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास आग की घटना के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार रेस्क्यू के दौरान मोटर पंप की 1 छोटी होज लाइन का इस्तेमाल किया गया। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार आग लगने के कारण इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है।
समाचार एजेंसी ANI की अपडेट रिपोर्ट के अनुसार आग लगने के कारण 14वीं मंजिल पर मूवमेंट ब्ल़ॉक हो गया था। फ्लोर पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गजब का धैर्य दिखाया। सुरक्षा कारणों से अस्पताल के पास की 14 मंजिला इमारत को पूरी तरह खाली कराने से मुंबई फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
इससे पहले बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) 12वीं मंजिल से सीढ़ी के जरिए 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications