बॉम्बे HC ने दी राज कुंद्रा को राहत, 2020 के एक मामले में गिरफ्तारी पर रोक की अवधि बढ़ाई

मुंबई, सितंबर 13। पोर्न रैकेट मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। दरअसल, हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल द्वारा नवंबर 2020 में दर्ज एक कथित पोर्न फिल्म रैकेट मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेक्शन को बढ़ा दिया है। जस्टिस अजय गडकरी ने कुंद्रा को राहत देते हुए गिरफ्तारी से राहत की अवधि को 20 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

Raj Kundra

कोर्ट में कुंद्रा वकील ने दी ये दलीलें

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज कुंद्रा के वकील शिरीष गुप्ते और अधिवक्ता प्रशांत पाटिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राज कुंद्रा के वकील ने तर्क दिया कि कुंद्रा नवंबर 2020 से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। गुप्ते ने कहा कि पुलिस ने मामले में कुंद्रा का बयान दर्ज किया है और जांच के दौरान पुलिस द्वारा मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं।

इस मामले में अन्य आरोपियों को मिली जमानत

राज कुंद्रा के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल वर्तमान में भी एक मामले में हिरासत में हैं, इसलिए उनके फरार होने का कोई सवाल ही नहीं है। गुप्ते ने इस दौरान तर्क दिया कि राज कुंद्रा अगर दोषी पाए गए तो उन्हें सात साल की सजा होगी। आपको बता दें कि सुनवाई के दौरान इस मामले में अन्य सह-आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी गई। इससे पहले, अभियोजन पक्ष ने कुंद्रा की अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी भूमिका अन्य सह-आरोपियों से अलग थी।

19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा

आपको बता दें कि राज कुंद्रा अभी पोर्न रैकेट मामले में पुलिस की हिरासत में हैं। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल के द्वारा उनकी गिरफ्तारी की गई थी। उन्होंने कई बार हाईकोर्ट में जमानत अर्जी भी दाखिल की है और कहा है कि उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। कुंद्रा को 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया था। वह इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+