बम की अफवाह से मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप!
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर गत दिन मिली बमों की चेतावनी पर हड़कंप बना हुआ है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह चेतावनी किसने दी थी। मंगलवार को एक फोन कॉल के जरिए सिक्योरिटीज एजेंसियों के पास बम रखे होने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद ही सिक्योरिटी अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं।

हालांकि यह कहा जा रहा है कि दो बम फ्लाइट में रखे होने की चेतावनी एक अफवाह ही थी। शुरूआती जांच पड़ताल में सिर्फ यह पता लग पाया है कि यह फोन जोधपुर के नम्बर से किया गया था।
एयर ट्राफिक कंट्रोल के उप महा प्रबंधक संदीप जोशी के को जैसे इस बात की जानकारी लगी। उन्होंने इसकी जानकारी नियमानुसार पायलट तक पहुंचाई। जोशी ने मिड डे अखबार को बताया कि वह ऐसे समय पर फ्लाइट के पायलट को इसकी सूचना देते हैं। इसी प्रकार हमने पायलट को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि जोधपुर से आ रही फ्लाइट जेय एयरवेज 9W 316 में बम रखे होने की जानकारी मिली थी। पूरी सावधानी के साथ दोपहर 3.40 बजे विमान एयरपोर्ट पर उतरा तो हमने गंभीरता को समझते हुए यात्रियों को तुंरत विमान से बाहर निकाल लिया।
वहीं पांच घंटे के भीतर ही एयरपोर्ट को दूसरी बम की सूचना मिली। दूसरी बार बम की सूचना फ्लाइट नम्बर 9W75 में रखे होनी की मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications