जूही चावला ने की लोगों से अपील, कहा- अब कोरोना की चेन तोड़ने के लिए खुद को करना होगा ये काम
मुंबई, 15 अप्रैल: महाराष्ट्र में लगातार दर्ज हो रहे कोरोना के मामले रोजाना नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच आलम यह हो गया कि महाराष्ट्र में अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह तक नहीं बची है। एक बेड पर दो-दो मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। देशभर से कोरोना की भयावह तस्वीर सामने आ रही है। लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में अब एक्ट्रेस जूही चावला ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लोगों से विशेष अपील की हैं।

एक्ट्रेस जूही चावला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए महाराष्ट्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए फिर से घरों में रहना होगा, और हम सब निश्चित रूप से करेंगे, अगर हम अपना फिर से इरादा कर लें तो फिर मेरा मानना है कि यह हो सकता हैं। हम सभी के लिए यह एक-दूसरे का आभार करने का वक्त है तो क्या हमें एक नई धन्यवाद चेन शुरू करनी चाहिए?
इससे पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने सभी प्रशंसकों और दोस्तों से हर समय मास्क पहनने का आग्रह किया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अभिनेता जोर से लोगों को स्पष्ट संदेश देने में लगे हुए हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की अपील की है। आपको बता दें कि कोरोना का बॉलीवुड पर भी काला साया मंडराया हुआ है। कई बड़े एक्ट्रेस इसकी चपेट में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications