बॉलीवुड में बढ़ते जा रहे कोरोना केस, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास भी निकले पॉजिटिव
मुंबई, अप्रैल 17: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत ज्यादा भयानक है, जहां पर अब रोजाना मरीजों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। महाराष्ट्र इस बार भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जिस वजह से बॉलीवुड हस्तियां भी लगातार इसकी चपेट में आती जा रही हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी लोगों को दी।

Recommended Video
मनीष ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। जिसके बाद मैंने तुरंत खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया। मेरे डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका मैं पालन कर रहा हूं। कृपया सभी सुरक्षित रहें। मनीष के अलावा फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के एक्टर सुमित व्यास भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें भी घर पर आइसोलेट किया गया है। जिसके बाद से सुमित और मनीष के फैन्स सोशल मीडिया के जरिए दोनों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
इन एक्टरों की रिपोर्ट आई निगेटिव
कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार और आलिया भट्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद दोनों के फैन्स काफी परेशान थे। दो हफ्ते की मेहनत के बाद अक्षय और आलिया की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद एक और गुड न्यूज आई, जहां पर एक्टर विक्की कौशल भी संक्रमण मुक्त हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
देश के हालात चिंताजनक
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,34,692 नए मामले सामने आए और 1,341 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 1,23,354 लोग रिकवर भी हुए हैं। जिस वजह से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,26,71,220 है, जिसमें से 1,75,649 की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या बढ़कर 37,03,584 हो गई है। जिसमें से 59,551 की मौत हुई है, जबकि 30,04,391 ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications