घर में मच्छर मिलने पर सुष्मिता को नोटिस, शाहिद भर चुके हैं जुर्माना

मुंबई। अभिनेत्री सुष्मिता सेन के घर मच्छर का लार्वा पाए जाने पर बीएमसी ने उनको नोटिस जारी किया है।

sushmita sen

देशभर में डेंगू और चिकुनगुनिया के मामले लगातार सामने आने के चलते केन्द्र और राज्यों की सरकारें इसके रोकथाम के लिए कदम उठा रही हैं।

इन बीमारियों के मच्छर के काटने से होने के चलते जनता से साफ-सफाई ती अपील सरकारें कर रही हैं। साथ ही इसमें ढिलाई पर कार्रवाई भी की जा रहा है, इसमें आम आदमी के साथ-साथ बड़े बॉलीवुड सितारे भी नहीं बच पा रहे हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में डेंगू के मामले लगातार सामने आने के बाद साफ-सपाई को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे कि घरों में मच्छर ना पनपे। इसको लेकर बीएमसी औचक निरीक्षण कर रहा है, साथ ही इसकी अवहेलना करने पर कार्रवाई भी की जा रही है।

शाहिद पर लग चुका दस हजार का जुर्माना

बीएमसी की कार्रवाई में अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी आ गई हैं। सुष्मिता के खार स्थित घर में मच्छर का लार्वा पाए जाने पर बीएमसी ने अभिनेत्री को नोटिस जारी किया है।

हाल ही में शाहिद कपूर के ब्रान्द्रा स्थित फ्लैट में डेंगू पैदा करने वाले मच्छर का लार्वा पाए जाने पर बीएमसी ने उन पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

मुंबई में पिछले कुछ समय से डेंगू और चिकुनगुनिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री विद्या बालन को भी डेंगू हो गया था, जिसके बाद बीएमसी की टीम पॉश इलाकों की भी जांच कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+