हीरोइन परेशान, एक हफ्ते से आ रहे हैं अश्लील वीडियो, फोन पर करता है अश्लील बातें
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनू वालिया ने पुलिस को बताया है कि अलग-अलग नंबरों से एक हफ्ते से अश्लील वीडियो और कॉल आने का सिलसिला जारी है।
मुंबई। 80 और 90 के दशक में कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सोनू वालिया इन दिनों अश्लील वीडियो और कॉल आने से परेशान हैं। पूर्व मिस इंडिया ने मुंबई पुलिस को इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। वालिया ने पुलिस को बताया कि बीते एक हफ्ते से उन्हें फोन पर अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं और कॉल कर बेहद भद्दी और अश्लील बातें की जा रही हैं।

सोनू वालिया ने शुक्रवार को यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। 53 साल की सोनू वालिया ने बताया कि एक हफ्ते पहले ये सिलसिला शुरू हुआ तो उन्हें लगा कि शायद किसी ने गलती से इस तरह का वीडियो भेज दिया होगा लेकिन ये सिलसिला लगातार चलता रहा तो उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया। वालिया ने बताया कि अलग-अलग नंबरों से ये कॉल और वीडियो आते रहे तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।
पिछले कुछ सालों से सोनू वालिया फिल्मों से दूर हैं। 1988 में फिल्म 'खून भरी मांग' से वो पहली बार चर्चा में आई थीं। सोनू वालिया ने क्लर्क, महासंग्राम और साहिबा जैसी दर्जनों फिल्मों में काम करने के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया है। हालांकि कई फिल्में उनके नाम पर होने के बावजूद उनको बहुत सफलता कभी नहीं मिली। साल 2000 में उन्होंने अमरीका के कारोबारी सूर्य प्रताप सिंह से शादी कर ली और फिल्मों से किनारा कर लिया। तब से बहुत कम मौकों पर ही सोनू वालिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखी हैं।
पढ़ें- 'पाकिस्तानी युवाओं की बर्बादी का कारण हैं अभिनेता सलमान खान'












Click it and Unblock the Notifications