दिल्ली और यूपी में बेड तलाशने में लगे कितने घंटे, Sonu Sood ने ट्वीट कर बताया
दिल्ली और यूपी में बेड तलाशने में लगे कितने घंटे, Sonu Sood ने ट्वीट कर बताया
मुंबई, मई 01: कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के समय में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद में लगे हुए हैं। चाहे कितनी भी मुश्किल हो, सोनू सूद हर संभव कोशिश कर लोगों की मदद कर रहे है। दरअसल, सोनू सूद ने हाल ही में एक नई पहल की शुरुआत की थी, जिसमें वो लोगों को कोरोना से जुड़ी हर मदद को फ्री में पहुंचाएंगे। सोनू ने इस कैंपेन का नाम 'फ्री कोविड हेल्प' नाम रखा है। जिसके बाद सोनू सूद के पास देश के कोने-कोने से मैसेज आ रहे हैं और वो अपनी सेवा पहुंचा रहे हैं।
Recommended Video

इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए एक यूजर ने दिल्ली में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद एक्टर ने ट्वीट करते हुए बताया था कि उन्होंने बेड की व्यवस्था करा दी है। इसके अलावा एक्टर ने एक अन्य ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दिल्ली के अस्पताल में उन्हें एक बेड की व्यवस्था कराने में कितना समय लगा है।
सोनू सूद ने अपने ट्वीट के जरिए कहीं ना कहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मौजूदा हालातों को भी बयान कर दिया है। सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'दिल्ली में बेड की व्यवस्था कराने में मुझे 11 घंटे का समय लग गया और उत्तर प्रदेश में एक बेड की व्यवस्था में 9.5 घंटे लगे। फिर भी हम कर दिखाएंगे।' इससे पहले एक्टर ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने दिल्ली के हालातों पर निराशा जाहिर की थी।
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में यहां तक कह दिया था कि दिल्ली में भगवान को ढूंढना आसान है, लेकिन अस्पताल में बेड ढूंढना नहीं। उन्होंने लिखा- 'दिल्ली में इस समय भगवान ढूंढना आसान है लेकिन अस्पताल में बेड ढूंढना मुश्किल। लेकिन ढूंढ ही लेंगे, बस हिम्मत मत हारना।'












Click it and Unblock the Notifications