महाराष्ट्र में 122 सीटें जीतकर भाजपा बनीं सबसे बड़ी पार्टी, देखें पूरे परिणाम
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के पूरे परिणाम आ चुके हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और देर रात तक सभी परिणाम प्राप्त हो गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा 122 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में तो उभरी है, लेकिन जादुई आंकड़े से अभी काफी दूर दिखाई दे रही है। वहीं शिवसेना 63 सीटें जीत कर नबंर दो की पार्टी बनीं हैं। जबकि कांग्रेस को 42 सीटें ही मिली हैं। शरद पंवाार की राकांपा ने 41 सीटों पर बाजी मारी है।

भाजपा में भले भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी हो, लेकिन वो बहुमत के जादूई आंकड़ें को नहीं छू पाई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए शिवसेना या एनसीपी का सहयोग लेना होगा। ऐसे में सरकार गठन के लिए भाजपा ने राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाकर महाराष्ट्र भेजने की तैयारी कर ली है। राजनाथ कल महाराष्ट्र जाकर सरकार गठन के लिए सभी संभावनाओं पर चर्चा करेगी।
भाजपा ने महाराष्ट्र में भी दमदार प्रदर्शन किया। सीट बंटवारे के मुद्दे पर अपनी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना से नाता तोड़ने वाली भाजपा को 288 विधानसभा सीटों में से 122 सीटें हासिल हुई। बहुमत के लिए पार्टी को 145 सीटों की जरूरत थी । पार्टी ने पिछले चुनावों में 47 सीटें जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications