भाजपा ने फंसाया छोटे दलों का पेंच
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही राज्य में गठबंधन की गांठ ढीली होती नजर आ रही है। इतनी ढीली कि कब खुल जाए कुछ पता नहीं। भाजपा शिवसेना गठबंधन में सीटों को लेकर चल रहा है विवाद अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। शिवसेना की ओर से कम सीटों के प्रस्ताव पर भाजपा ने अप राजनीतिक चाल चली है।

हालांकि मंगलवार को भाजपा-शिवसेना की बैठक में शिवसेना ने 130 सीटें भाजपा को देने के लिए कहा था जिस पर भाजपा राजी हो गई थी। दूसरे दिन भाजपा के नेताओं का जिस तरह का रुख नजर आ रहा है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना को पटखनी देने के लिए भाजपा अंदरूनी रूप से कमर कस रही है।
भाजपा ने बैठक में शिवसेना के साथ विवाद को शांत करने का दावा तो कर दिया लेकिन बाहर छोटे दलों का पेंच फंसा दिया। भाजपा-गठबंधन के साथ महाराष्ट्र में अन्य छोटे दलों ने भी सहयोग किया हुआ है। उन छोटे दलों को भी सींट बंटवारे पर विवाद छेड़ दिया गया है।
खबरें आ रही हैं कि भाजपा की ओर से राजीव प्रताप रुडी छोटे दलों के नेताओं से बातचीत के अलावा उनके साथ बैठकें कर रहे हैं। इससे यह अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं कि कहीं भाजपा छोटे दलों को साथ लेकर शिवसेना को अलग थलग करने के लिए कोशिश तो नहीं कर रही है।
से पहले शिवसेना












Click it and Unblock the Notifications