कांग्रेस को सबक सिखाने मोदी की मुंबई रैली में शामिल होंगे 10,000 चाय विक्रेता

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी ने शहर के तकरीबन 10 हजार चाय विक्रेताओं को मोदी की रैली में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है। पार्टी उन्हें जल्द ही इसके लिए न्योता भेजने वाली है। जब से मोदी को पार्टी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है, तब से वह अपनी चाय विक्रेता की पृष्ठभूमि का उल्लेख कर रहे हैं, ताकि आम जनता के साथ अपना जुड़ाव दिखा सकें। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी की ओर से टिप्पणी की गई थी कि चाय बेचने वाली देश की प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। इस टिप्पणी के बाद से भाजपा कांग्रेस और उनके सहयोगियों को सबक सिखाने का एक मौका तक नहीं छोड़ती है।
भाजपा पदाधिकारी के मुताबिक चाय विक्रेताओं को आमंत्रित करके वो कांग्रेस को संदेश भेजेंगे। इस रैली के लिए 5000 निजी बसों के अतिरिक्त राज्य इकाई ने 20-22 ट्रेनों को बुक किया है, ताकि राज्य के विभिन्न हिस्सों से अपने कार्यकर्ताओं को लाया जा सके। इतना ही नहीं शहर से कम से कम 20 हजार छात्र भी भाजपा की युवा शक्ति अभियान के जरिए रैली में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications