सीट बंटवारे पर सिरफुटौवल, शाह का शिवसेना को अल्टीमेटम, उद्धव का इंकार
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवेसना-बीजेपी की 25 सालों से चलती आ रही दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। सीटों को लेकर दोनों के बीच सिरपुटौवल की स्थित बन गई है। कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

गठबंधन में जारी तकरार अब चरम पर पहुंच गई है। सीट बंटवारे पर शिवसेना की तरफ से कोई पहल ना होने से नाराज बीजेपी ने 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बीजेपी पार्टी अध्यक्ष ने शिवसेना को चेतावनी दी है कि शिवसेना सीट बंटवारे पर जल्द फैसला ले नहीं तो उसे अकेले चुनाव लड़ने के बारे में सोचना पड़ेगा।
महाराष्ट्र में गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच पिछले पांच दिनों से महज बयानबाजी हो रही है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब भाजपा ने शिवसेना को 12 घंटे की मुहलत दी है। वहीं खबर ये भी आ रही है कि शिव सेना ने सीट के बंटवारे पर सम्मानजनक समझौते के लिए बीजेपी की ओर से मिले 12 घंटे के अल्टिमेटम को ठुकरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications