महाराष्ट्रः भाजपा ने अपनाया अड़ियल रुख तो उद्धव बने जिद्दी!
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा ने अड़ियाल रुख अख्तियार किया तो अब उद्धव ठाकरे जिद्दी से लगे रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने सीट बंटवारे को लेकर भाजपा को साफ तौर पर जता दिया है कि शिवसेना सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से कई समझौता नहीं करने वाली है। ऐसे में पच्चीस साल पुराने गठबंधन के जोड़ पर तलवार लटक गई है।

भाजपा ने विधानसभा सीटों को लेकर शिवसेना को बारह घंटे का अल्टीमेटम दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पार्टी और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए पार्टी को अकेले ही चुनाव लडऩे के लिए उतरना पड़े।
वहीं खबर है कि शिवसेना ने भाजपा की ओर से दिए गए अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। शिवसेना उद्धव ठाकरे कहा है कि शिवसेना अधिक सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। शिवसेना यह भी मान कर दिया है कि मांगी गई 135 भाजपा को वह नहीं देगी।












Click it and Unblock the Notifications