Akshara Singh ने पिंक साड़ी में तस्वीर की शेयर, लिखा- 'आंखें पढ़ो और जानो हमारी रजा क्या है...'
Akshara Singh ने पिंक साड़ी में तस्वीर की शेयर, लिखा- 'आंखें पढ़ो और जानो हमारी रजा क्या है...'
मुंबई,

अक्षरा सिंह ने पिंक साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीर
हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर करने के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'आंखें पढ़ो और जानों हमारी रजा क्या है..हर बात लफ्जों से हो तो मजा क्या है..है ना?' बता दें, अक्षरा ने अपनी इस फोटो को करीब एक घंटे पहले पोस्ट किया है, जिस पर 18,775 लाइक आ चुके है।
अक्षरा के चेहरे पर है हल्की से मुस्कारन
इससे पहले अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बेड से सोकर उठती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रजाई में दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी देखने को मिल रही है। अक्षरा ने इस वीडियो में औरेंज कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा' गाना बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में देखेंगे कैसे अक्षरा लेटी होती हैं और फिर अपने खास अंदाज में वह उठती हैं जिसके बाद ऐसा लगता है कि जैसे वह कुछ सोच कर मुस्करा रही हों।
वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा...
वीडियो शेयर करके एक्ट्रेस ने लिखा कि क्योंकि स्लो मो ही लाइफ है! क्या हम सब अपने-अपने बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ नहीं घूमते हैं। हम सभी अपने ब्रह्मांडों के केंद्र हैं...और होना भी चाहिए। लड़कियां इसे फिर से पढ़ें... तुम काफी हो, तुम सब हो। अक्षर सिंह से प्यार। अक्षरा सिंह का ये वीडियो पोस्ट करते ही तेजी से वायरल हो गया। बता दें, इस वीडियो पर 32,265 लाइक अब तक आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications