Bigg Boss OTT: दमदार अंदाज में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने की एंट्री, बोली- हमें आता है एक्शन भी बराबर
Bigg Boss OTT: दमदार अंदाज में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने की एंट्री, बोली- हमें आता है एक्शन भी बराबर
मुंबई, 06 अगस्त: दो दिन बाद टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरु होने वाला है। इस शो को करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं, बिग बॉस सीजन 15 को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक है। शो में कौन-कौन सेलेब्स शामिल होंगे, इसे लेकर भी दर्शकों की उत्सुक्ता बनी हुई है। हालांकि, अभी तक दो कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठा है, वो हैं जीशान खान और नेहा भसीन। अब बिग बॉस ओटीटी की तीसरी कंटेस्टेंट के नाम का भी ऐलान हो गया है। ये और कोई नहीं, बल्कि भोजपुरी एस्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह हैं।

Bigg Boss OTT के प्रोमो में नजर आई अक्षरा सिंह
हालांकि, अभी कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह ने एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान बिग बॉस सीजन 15 में एंट्री के सवाल अक्षरा सिंह ने बताया कि अभी शो में उनका जाना तय नहीं हुआ है। वहीं, अब फैनक्लब पर अक्षरा सिंह का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। वायरल प्रोमो में अक्षरा सिंह का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है। लेकिन अपने लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं और स्टेज पर एंट्री कर रही हैं।
प्रोमों में अक्षरा सिंह ने कही ये बात
फैनक्लब द्वारा जारी किए प्रोमो में अक्षरा कह रही हैं, 'जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं ना इन सबका लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वैसे तो हम जबरदस्त के रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है'। इसके बाद एक्ट्रेस स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के बिग बॉस में आने से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे बिग बॉस सीजन 15
बिग बॉस 15 टीवी से पहले यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो को लेकर दर्शक काफी समय से जानने के लिए क्रेजी है कि इसमें कौन-कौन से कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे। इसमें दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन और नेहा मार्दा का नाम शामिल है। बता दें, यह सभी कन्फर्म कर चुके हैं कि इस बार यह इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

यू-ट्यूब पर ट्रेंड करते है अक्षरा सिंह के गाने
अक्षरा अपनी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपने गानों के चलते भी इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती है। बता दें कि अक्षार सिंह यू-ट्यूब पर अपना सिंगिंग चैनल भी खोला है, जिसमें उन्हें फैंस लाखों की संख्या में फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, यूट्यूब पर अक्षार सिंह के कई वीडियो सॉन्ग ट्रेंड करते हैं। भोजपुरी कलाकारों की बात की जाए तो उनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि अक्षरा ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी संभाली है। एक्टिंग,सिंगिंग के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

ब्रेकअपर के बाद सुर्खियों में आई थी अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने सत्य, तबादला, धड़कन, सरकार राज और मां तुझे सलाम जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह एक्ट्रेस पवन सिंह के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी हिट थी। इनका रिलेशनशिप तब खत्म हुआ, जब पवन सिंह ने शादी रचा ली। साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिस पर हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की। अक्षरा ने कहा कि उनका और पवन सिंह का रिलेशनशिप काफी मजबूत रहा। दोनों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रिलेशनशिप बना हुआ था जो खत्म हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications