होम क्वारंटीन के बीच भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने बढ़ाया फैंस का हौसला, वीडियो शेयर कर कही ये बात

होम क्वारंटीन के बीच भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने बढ़ाया फैंस का हौसला, वीडियो शेयर कर कही ये बात

मुंबई, अप्रैल 20: कोरोना वायरस संक्रमण से हर कोई प्रभावित हो रहा है, तो वहीं, इसका असर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और मोनालिसा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। निरहुआ ने खुद अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी थी। इस वक्त निरहुआ होम क्वारंटीन में है।

Recommended Video

    होम क्वारंटीन के बीच भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने बढ़ाया फैंस का हौसला, वीडियो शेयर कर कही ये बात
    bhojpuri actor dinesh lal yadav nirahua shared a video to entertain her fans during quarantine

    कोरोना संक्रमण की जद में आने के बाद भी निरहुआ के हौसले अभी भी काफी बुलंद हैं। वो कोरोना से डरे नहीं दिख रहे बल्कि उसका डट कर सामना कर रहे हैं। होम क्वारंटीन में रहने के बावजूद भी वो अपना और अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपना दमदार वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का हौसला बढ़ाया है। क्या अपने देखा है ये वीडियो, नहीं तो यहां क्लिक कर देखें...।

    होम क्वारंटीन होने के बाद भी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने फैंस को निराश नहीं किया, बल्कि जिंदादिली का प्रमाण दिया है। दरअसल, निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो यमराज से संवाद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से वो अपने फैंस का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। निरहुआ का ये वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है। निरहुआ ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। वो वीडियो में कहते हैं- "जिंदगी हमेशा इतना निडर हो कर जिये कि अगर यमराज भी सामने आएं तो आंखों में आंखें डाल कर पूछो- 'नमस्कार यमराज चचा, अपन नंबर आ गइल का हो?' फिर यमराज भी कहेगा- 'हम तो मुर्दों को उठाते हैं, तुम तो अभी जिंदा हो बे!'

    फिल्म की शूटिंग के दौरान संक्रमित पाए गए थे निरहुआ
    दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी पूरी टीम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सबका बाप अंगुठा छाप' की शूटिंग बांदा में कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही निरहुआ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। निरहुआ के अलावा फिल्म की शूटिंग में शामिल उनके दो अन्य साथी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिल्म के कैमरामैन और दूसरा असिस्टेंट स्टाफ भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+